Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्नौज : भतीजे का हत्यारा निकाला चाचा,गिरफ्तार

कन्नौज : भतीजे का हत्यारा निकाला चाचा,गिरफ्तार

कन्नौज(हि.स.)। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में दो दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चाचा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। 

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर यह बताया कि थाना छिबरामऊ क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय ​विद्यामंदिर इण्टर कॉलेज के सफाई कर्मी ने मैनपुरी के भरतपुर निवासी 32 वर्षीय भतीजे रंजीत की गोली मारकर हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। सोमवार को छिबरामऊ के मोहल्ला कस्सावान निवासी अजय कुमार वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 
एएसपी ने बताया कि आरोपित ने बताया कि मृतक रंजीत उसका भतीजा है। वह दोनों विद्यालय में नौकरी करते थे। एक साथ ही विद्यालय में स्टाफ कक्ष में सोते थे। उसने बताया कि 19 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पास पहले से ही रखे 315 बोर के तमंचा में कारतूस डालकर चेक कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और सामने कुर्सी में बैठे उसके भतीजे ​दाहिने तरफ सिर में जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। डर की वजह से उसने तमंचे को पीछे स्कूल की झाड़ियों में छिपा दिया था और खुद ही पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular