Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्नौज : अवैध संबंध में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

कन्नौज : अवैध संबंध में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

कन्नौज(हि. स.)। कन्नौज में तीन बच्चों की मां का संदिग्ध अवस्था में शव घर में पड़ा मिला। मृतका के परिजन दूसरी महिला से अवैध सम्बन्धों के चलते पति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। हत्या के आरोप के बाद पति घर से फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर ले जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव निवासी रामनरेश की शादी 15 साल पहले पिंकी से हुई थी।उसके 15 साल में तीन बच्चे भी हुये। आज सुबह पिंकी का शव संदिग्ध अवस्था में घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन बेटी के पति रामनरेश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

उनका कहना है कि रामनरेश के किसी दूसरी महिला से अवैध सम्बंध है। जिसको लेकर अक्सर उसका बहन पिंकी से झगड़ा होता था। एक बार तो विवाद इतना बढ़ गया था की पंचायत बैठा कर मामला निपटाया गया था। मृतका के भाई शिवा ने जीजा के खिलाफ तहरीर दी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

संजीव झा

RELATED ARTICLES

Most Popular