Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : रामलीला में तड़का वध एवं अहिल्या उद्धार देख भाव विहोर...

औरैया : रामलीला में तड़का वध एवं अहिल्या उद्धार देख भाव विहोर हुए भक्त

– जिलापंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर राम दरबार की आरती की

औरैया (हि.स.)। जनपद के फफूंद नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन तड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया गया। जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान चल रही ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार की रात्रि को तड़का वध, अहिल्या उद्धार मंचन किया गया जिसमें मुख्य अथिति भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ कराया और भगवान राम दरबार की आरती उतारी। मुख्य अथिति ने कहा कि हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिये। पुरानी विरासत को बनाये रखने के लिए में कमेटी के लोगों का आभार व्यक्त करता हु मंचन के दौरान कलाकरों ने लीला का शुभारंभ गुरु विश्वामित्र व राजा दशरथ द्वारा की गई लीला के साथ किया।

इस दौरान गुरु विश्वामित्र मारीच द्वारा हवन यज्ञ में बाधाएं उत्पन्न करने से परेशान होकर श्रीराम व लक्ष्मण को उन्हें सौंपने की बात करते हैं जिसके बाद राजा दशरथ उन्हें विश्वामित्र जी के साथ भेज देते हैं। गुरु के आश्रम जाते समय ताड़का वध की लीला का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। साथ ही सुबाहूं व मारीच के वध की लीला का भी भावपूर्ण मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत भगवान श्री राम द्वारा अहिल्या उद्धार की लीला का मार्मिक मंचन देख श्रद्धालु भावविहोर हो गए।

इस मौके पर प्रमोद तिवारी, प्रेम गुप्ता, मानवेंद्र पोरवाल, अन्नी तिवारी, रज्जन लाल शर्मा, धीरू शर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, धांशु शुक्ला, उमेश अवस्थी, श्यामू अग्निहोत्री, ओम बाबू तिवारी, राजू पाण्डे, विशाल त्रिपाठी, अन्नू शर्मा, अवधेश दुवे आदि लोग मौजूद रहे।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular