Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया...

औरैया : दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया(हि.स.)। जनपद की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के झाबरपुर्वा में बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना करीब एक साल पुरानी हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सफलता हासिल की है।

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर 2020 को नाबालिग बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। देर शाम तक जब बालिका वापस नहीं लौटी तो स्वजन ने तलाश शुरू की थी। ग्रामीणों ने एक खेत में बालिका शव पड़ा देखा था। घटनास्थल पर पहुंची तत्कालीन एसपी अपर्णा गौतम ने फारेंसिक टीम और डाग स्क्वाॅयड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस की ओर से भौतिक और वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की गई।

जिसके बाद पुलिस को कुछ ठोस साक्ष्य मिले। उन्हीं के आधार पर घटना का राजफाश किया गया और पुलिस के हाथ आरोपित तक पहुंच गए। एसपी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

एसओजी टीम प्रभारी सतेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक गया प्रसाद वर्मा ने आरोपित तुलाराम पुत्र रामसेवक निवासी गांव झाबरपुर्वा को शनिवार गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular