Tuesday, July 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : दिमागी बुखार से एक बच्चे की मृत्यु

औरैया : दिमागी बुखार से एक बच्चे की मृत्यु

औरैया (हि.स.)। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में दिमागी बुखार की चपेट में आकर एक बच्चे की मृत्यु हो गई, अचानक हुई मौत से परिवार का रो-रो बेहाल है।

क्षेत्र के गांव बढुआ निवासी संजय सिह के सात वर्षीय पुत्र गोपाल को ग्यारह अक्टूबर को बुखार से पीड़ित हो गया था। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजन रविवार को उसे चिचौली अस्पताल ले गये। जहां से दो घण्टे बाद उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण (मैनिंजाइटिस) दिमागी बुखार बताया गया है। मृत्यु की खबर आते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular