औरैया (हि.स.)। तहसील औरैया व ब्लॉक भाग्यनगर की पंचायत विनपुरापुर के मजरा चिटकैयन पुरवा में पिछले तीन दिनों से बंद अन्ना गौ वंशो को चारा के नाम पर पुआल दूर से उन किसानो द्वारा फेका जा रहा है। जिनके द्वारा इन्हे बंद किया गया है। जिस पर झपट्टा मार लड़ाई भी पशुओं के बीच देखी जा रही है, स्थिति यह है। यदि इतने ही समय पशु इस प्रकार मे घिरे रहे तो कई कमजोर पशु मर भी सकते है। जिनको न कोई अधिकारी, पशु डाक्टर एवम गौ संरक्षण की सामाजिक संस्था अभी तक सुध लेने मौके पर पहुंची नहीं है।
बीडीओ भाग्यनगर के आदेश के बाद भी प्रधान व सचिव भूसा दाना आदि की व्यवस्था नहीं कर सके है। परिसर में बहुत गंदगी कीचड़ फैली है। लोगों का कहना है पूरी रात पशु चीखते चिल्लाते सुनाई दे रहे है। अधिकारियों के प्रति ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। वही बहुत से किसान परिवार इन कैद मवेशी को छोड़ने का मन बना रहे है।
इनका कहना है कि यदि इन्हें इसी तरह बिना चारा पानी के बंद रखा गया तो कई गौवंश मर जायेगे इस लिए छोड़ना मजबूरी है। वही, प्रधान हेतराम लोगों से उमरी गौशाला में जगह न होने के कारण सोधेमऊ गौशाला भिजवाने के लिए कह रहे है। लेकिन कब भेजने की व्यवस्था होगी इस का कोई समय नहीं बता पा रहे है।
सुनील
