Thursday, August 20, 2026
Homeस्वास्थ्यओमिक्रोन का संकट: 4033 मामलों की पुष्टि

ओमिक्रोन का संकट: 4033 मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली,(हि.स.)। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अबतक चार हजार,033 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक हजार, 552 मरीज ठीक हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 1216 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर अब राजस्थान पहुंच गया है। यहां 529 ओमिक्रोन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 513 मामले आ चुके हैं। चौथे नंबर पर अब कर्नाटक है, जहां 441 मामले सामने आए हैं। पांचवे नंबर पर केरल है जहां 333 मामले सामने आ चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular