Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओडीएफ प्लस मॉडल की तरफ बढ़ रहा योगी सरकार का कदम

ओडीएफ प्लस मॉडल की तरफ बढ़ रहा योगी सरकार का कदम

मेरठ (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के गाँवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बना दिया गया है। वहीं अब योगी सरकार इस मिशन को ओडीएफ प्लस बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए प्रत्येक जनपद के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

मेरठ के 85 गांवों को बनाया जाएगा ओडीएफ प्लस मॉडल

मेरठ के 85 ओडीएफ गाँवों को चिह्नित कर ओडीएफ प्लस बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी और जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने 18 इंजीनियरों की टीम बनाकर उनके साथ बैठक की। इन सभी इंजीनियरों को बताया गया है कि किस तरह वे जल्द से जल्द इन 85 गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने में भूमिका निभाएंगे।

गाँव-गाँव जाएगी इंजीनियरों की टीम

जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ में 85 गांव, जो पूर्णतया खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं, उन्हें अब ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत आरआर सेंटर, सिल्ट केचर, फिल्टर चौंबर, तालाबों का सौंदर्यीकरण तथा नाली निर्माण कराया जाएगा। इन इंजीनियरों की टीम गाँव-गाँव भ्रमण करेगी और एस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएगी। इसकी पूरी योजना तैयारी कर ली गई है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular