Monday, September 14, 2026
Homeमनोरंजन ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की...

 ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

सलमान खान काफी समय से अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने ईद के मौके पर इस फिल्म को रिलीज कर फैंस को ईदी दी, लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म फीकी दिख रही है। अब खुद सलमान खान ने इस बात का इशारा दिया है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। अब दर्शकों को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ घर बैठे देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स जी-5 को बेच दिए गए हैं, इसलिए फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी।

सलमान खान की यह फिल्म 80 करोड़ रुपये में बिकी है, लेकिन अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, भाग्यश्री, राम चरण के साथ इस फिल्म में नजर आ चुके हैं। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक का भी फिल्म में एक छोटा सा रोल है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत निगम

RELATED ARTICLES

Most Popular