गोंडा जिले की पुलिस ने सोमवार को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक गुमशुदा मासूम बच्ची को मात्र 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सौंप दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज बताया कि सोमवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर तरहर निवासी बिशुनदत्त दूबे ने कोतवाली देहात थाने के पथरी बाजार पुलिस चौकी पर सूचना दिया कि उनकी 06 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने अपने हमराही आरक्षी गण अशोक सिंह, बलवन्त व दुर्गेश की मदद से मात्र 4 घण्टे के अन्दर गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।अपनों से मिलकर बच्चे व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक गुमशुदा मासूम बच्ची को मात्र 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सौंप दिया
RELATED ARTICLES
