Monday, May 11, 2026
Homeराज्यऑक्सीजन की कमी से दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आठ मरीजों की...

ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आठ मरीजों की मौत

आशुतोष पाण्डेय

नई दिल्ली (हि. स.)। राष्ट्रीय राजधानी के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बंकटा ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई, जिनमें  एक अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। 
अस्पताल का कहना है कि उनको आए दिन ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ‘यहां भर्ती आठ मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें छह आइसीयू में भर्ती थे, जबकि दो वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी आठ मरीजों की जान चली गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular