Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एसपी ने एक उप निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को किया लाइन...

 एसपी ने एक उप निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

हाथरस(हि. स.)। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार की देर रात चेकिंग व्यवस्था में लगे एक उप निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को चेकिंग व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार की देर रात शहर क्षेत्र में चेकिंग व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्राइवेट वाहन से शहर क्षेत्र का भ्रमण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मंडी समिति के सामने बने होटलों को चेक किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट गौरव सक्सेना और सुरक्षा व चैकिंग व्यवस्था में लगे पुलिस बल को सख्त दिशा निर्देश देते हुए चेकिंग व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देश दिए। एसपी ने चैकिंग व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे उप निरीक्षक पूरन सिंह व हेड कांस्टेबल मोहम्मद अलीम थाना हाथरस गेट को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

लकी शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular