Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरएसएसबी ने आयोजित किया योग शिविर, लोगों ने किया अभ्यास

एसएसबी ने आयोजित किया योग शिविर, लोगों ने किया अभ्यास

संवाददाता
बलरामपुर।
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के द्वारा एसएसबी की 50वीं वाहनी के मुख्यालय पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आठवें योग दिवस से पहले योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा, अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, सूर्या फ़ाउन्डेशन एवं इण्डियन योगा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अशोके बिश्वास कमांडेंट की प्रेरणा से शिविर का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट मुकेश सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। योग गुरू डॉक्टर वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने योगाभ्यास कराया। डॉ राकेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व आयुर्वेद की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में यूथ हॉस्टल्स की इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल एवं सचिव संदीप उपाध्याय का सहयोग रहा। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था में अशोके बिश्वास, कमांडेंट का सराहनीय योगदान रहा।

एसएसबी ने आयोजित किया योग शिविर, लोगों ने किया अभ्यास
RELATED ARTICLES

Most Popular