Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

एसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

आगरा(हि.स.)। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने जगदीशपुरा थाने के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को फर्जी मामले में हिरासत में रख अवैध वसूली की थी। जांच पड़ताल में मामला साफ होने पर आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

मामला जगदीशपुरा थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी आगरा सुधीर कुमार द्वारा निलंबित किये जाने का है। जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा थाने के छह पुलिसकर्मियों ने गैंगस्टर सनी कबाड़िया के कहने पर 10 दिन पहले जितेंद्र सिंह और अमित कुमार को कोठी मीना बाजार स्थित रावत पेट्रोल पंप से पकड़ लिया था। इसके लिए उन्हें गैंगस्टर सनी ने दो लाख रूपये भी दिए थे। दोनों लोगों को कुछ दिन हिरासत में रखने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को छोड़ने के लिए उनसे पांच लाख रूपये भी वसूले थे, लेकिन इसके बावजूद उनको जुआ अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी ने जांच पड़ताल शुरू कराई थी। जांच में पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया। जिसके बाद देर रात मंगलवार को एसएसपी द्वारा उन छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में गैंगस्टर सनी कबाड़िया को पकडे जाने के लिए पुलिस की कुछ टीमें बनाई गयी थी। मंगलवार को गैंगस्टर सनी ने अदालत में समर्पण भी कर लिया। निलंबित किये गए पुलिसकर्मी में दरोगा ऋषिपाल सिंह, दरोगा मनोज कुमार, दरोगा अर्जुन प्रताप सिंह और सिपाही राजीव कुमार, सिपाही दीपक राणा, सिपाही गौरव डागर शामिल हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular