Tuesday, June 2, 2026
Homeखेल एशियाई खेल टेनिस : मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना-रुतुजा...

 एशियाई खेल टेनिस : मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी

हांगझू (हि.स.)। भारतीय अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने एशियाई खेलों के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, साथ ही भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के यू-हसिउ सू और हाओ-चिंग चांग को 6-1, 3-6, [10-4] से हराया।

बोपन्ना और भोसले की दमदार जोड़ी ने चीनी ताइपे के खिलाफ पहला सेट 6-1 से जीता। हालाँकि, दूसरे सेट में भारत की जोड़ी ने नियंत्रण खो दिया और कुछ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा क्योंकि ताइपे की जोड़ी ने दूसरा सेट जीतकर सेमीफाइनल मुकाबले को विनर-टेक-ऑल सुपर-टाईब्रेकर में डाल दिया, जिसका मतलब था कि 10 अंक हासिल करने वाली पहली जोड़ी जीत हासिल करेगी। ।

भारतीय जोड़ी ने टाईब्रेकर में 10-4 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया और अपना पदक पक्का कर लिया।

स्वर्ण पदक मैच में 43 वर्षीय बोपन्ना और भोसले शनिवार को फाइनल में ताइपे की ही एक अन्य जोड़ी त्सुंग-हाओ हुआंग और एन-शुओ लियांग का सामना करेंगे।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन और झिबेक कुलम्बायेवा को 7-5, 6-3 से हराया था।

इससे पहले पुरुष युगल के स्वर्ण पदक मैच में, साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की यु-हसिउ सू और जेसन जंग के खिलाफ 4-6, 4-6 से हार के बाद रजत पदक जीता।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular