Thursday, September 17, 2026
Homeकानपुरएमबीए के लिए कानपुर का सबसे महंगा संस्थान बना एचबीटीयू

एमबीए के लिए कानपुर का सबसे महंगा संस्थान बना एचबीटीयू

कानपुर (हि.स.)। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कराने वाला कानपुर का सबसे महंगा संस्थान बन गया है। हालांकि यह कोर्स स्ववित्त पोसित के रूप में शुरू किया गया है। आने वाले नये सत्र 2024-25 में एमबीए की फीस प्रतिवर्ष दस हजार बढ़ा दी जाएगी। इस शैक्षिक वर्ष में अब दो वर्ष के कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को 2.60 लाख रुपए देने होंगे। यह सिर्फ शिक्षण शुल्क है। अब तक इसका निर्धारण नहीं हो सका है। आने वाली 24 दिसम्बर को एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लगना है। यह जानकारी बुधवार को संस्थान के डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शहर में स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की शुरुआत एचबीटीयू में पांचवें स्कूल के रूप में की गई है। जिसके तहत बीबीए और एमबीए के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बीबीए में 74 सीटें और एमबीए में 240 सीटें हैं। बीबीए में सीयूईटी यूजी के तहत दाखिला दिया जाता है। एमबीए में प्रवेश के लिए कैट की परीक्षा देनी पड़ती है। हालांकि नए सत्र से एमबीए में सीयूईटी परास्नातक के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस बार एमबीए फीस को बढ़ाने पर सहमति बनी है।

प्रो. ललित ने बताया कि अब तक पूरे वर्ष की 1 लाख 20 हजार रुपये फीस लगती थी, जिसे अब 1 लाख 30 हज़ार कर दिया गया है। यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसीलिए फीस को बढ़ाया गया है। बीते वर्ष 220 सीटें बढ़ गई हैं। सभी विभागों के एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कोराेना के चलते सभी विभाग की परीक्षाओं का शेड्यूल बिगड़ गया था, जिसे अब नियमित कर दिया गया है। सभी विभागों की परीक्षाएं एक साथ शुरू कर 29 से शीतकालीन अवकाश हो जाएगा।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular