बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ एहसान खान ने किया
रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर । शुक्रवार शाम उतरौला के एमजे एक्टिविटी स्कूल के प्रांगण में बॉडी बिल्डर्स का जमावड़ा लगा। इस दौरान तहसील क्षेत्र के सभी जिम और फिटनेस क्लब के पुरुष बॉडी बिल्डर्स ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। एजीएम शाह पावर पॉइंट के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर उतरौला वर्ष 2023 प्रतियोगिता का संयोजन उतरौला बॉडी बिल्डिंग संघ ने किया। बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ एहसान खान ने किया।
गाजी खान, एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिज़वी, मानवेंद्र पांडे लेसू निर्णायक की भूमिका में रहे। जैसे ही निर्णायक मंडल द्वारा अब्दुल खालिद को चैंपियन घोषित किया गया, अरज़ान फिटनेस क्लब के मुखिया मोहम्मद आकिब रहमानी, कोच और बाडी बिल्डर्स खुशी से झूम उठे।
आयोजक शकील शाह ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी तहसील स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सभी जिम और फिटनेस क्लब के बाडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया और इनमें कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अरज़ान फिटनेस क्लब राजा बाजार के अब्दुल खालिद ने सभी को पछाड़ते हुए मिस्टर उतरौला का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर एहसान खान, निर्णायक गाजी खान, सैयद समीर रिज़वी ने बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेता मिस्टर उतरौला अब्दुल खालिद को मेडल, ट्रॉफी व 5100 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ अताउल्लाह खान, मुनीर पाशा,आदिल अंसारी, हमजा मोनू खान, आमिर निजाम,जीशान अंसारी, शादाब माविया, कलीमुल्ला समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
