Saturday, October 17, 2026
Homeखेलएफए कप : नॉर्विच सिटी को हराकर छठे दौर में पहुंचा लिवरपूल

एफए कप : नॉर्विच सिटी को हराकर छठे दौर में पहुंचा लिवरपूल

लिवरपूल(हि.स.)। ताकुमी मिनामिनो के दो गोलों की लिवरपूल ने नॉर्विच सिटी को हराकर यहां चल रहे एफए कप के छठे दौर में प्रवेश किया।

लिवरपूल ने नॉर्विच सिटी को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। मिनामिनो ने मैच के 27वें और 39वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

नॉर्विच के लिए दूसरे हाफ में मैच के 76वें मिनट में लुकास रप ने गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया। हालांकि यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और लिवरपूल 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

दूसरी ओर, चेल्सी ने रोमांचक पांचवें दौर के मैचमें ल्यूटन टाउन को 3-2 हराया। चेल्सी के लिए शाऊल निगेज, टिमो वर्नर और रोमेलु लुकाकू के गोल किए, जबकि ल्यूटन टाउन के लिए रीस बर्क और हैरी कॉर्निक ने गोल किए।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular