Friday, May 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक साल पहले हुई रियाज हत्या में फरार चल रहे चार हत्यारोपित...

एक साल पहले हुई रियाज हत्या में फरार चल रहे चार हत्यारोपित गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना इलाके में एक साल पूर्व हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये हैं। पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द ने बताया कि बरौरा हुसैनाबाड़ी के निवासी रियाज की हत्या में एक साल से फरार चल रहे हत्यारोपितों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों में फिरोज अहमद, मो. यूनुस, शादाब और मुन्ना है। थाना प्रभारी ने बताया कि सिराज अहमद ने 24 अगस्त 2020 को थाने में बेटे रियाज के गुमशुदगी दर्ज करायी थी। नौ सितम्बर 2020 को रियाज का शव बराद हुआ था। बेटे की हत्या का आरोप सिराज ने पकड़े गए अभियुक्तों पर लगाया था। घटना के बाद से यह सभी फरार चल रहे थे। तथ्यों के आधार पर गहन जांच के बाद इन चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular