एक दिन में मिले सर्वाधिक 18,105 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 8,43,844

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 391 कोरोना मरीजों की मौत 
महाराष्ट्र में कुल 2,05,428 कोरोना के एक्टिव मरीज6,12,484 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 18,105 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 8,43,844 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 391 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 25,586 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 6,12,484 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 391 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 37 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 82 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 45, पुणे मंडल में 118, कोल्हापुर मंडल में 57, औरंगाबाद मंडल में 15, लातूर मंडल में 26, आकोला मंडल में 14, नागपुर मंडल में 31 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,50,095 हो गई है। मुंबई में अब तक 7,764 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 13,988 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 6,12,484 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,05,428 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 21,439 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 3,46,368, नासिक मंडल में 1,05,891, पुणे मंडल में 2,23,215, कोल्हापुर मंडल में 45,861, औरंगाबाद मंडल में 33,073, लातूर मंडल में 27,731, आकोला मंडल में 19,018, नागपुर मंडल में 40,887 और अन्य राज्यों के 800 मरीज पाए गए हैं।

error: Content is protected !!