Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक किलोमीटर तक कार से घसीट कर ले गया बाइक, निकलती रही...

एक किलोमीटर तक कार से घसीट कर ले गया बाइक, निकलती रही चिंगारी

-आरोपी कार चालक गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक कार सवार बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया। इस दौरान बाइक से चिंगारी निकलती रही। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी जब्त कर लिया है। बाइक सवार की हालत खतरे से बाहर है।

गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इंदिरापुरम क्षेत्र में एक कार सवार बाइक को आगे से खींचते हुए घसीटते हुए ले जा रहा है। इस दौरान बाइक से चिंगारी निकलती जा रही है। बाइक कार सवार करीब एक किलोमीटर दूर तक बाइक को घसीटा रहा। इसका सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपी कार चालक अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मंगल चौक की है और रात्रि में 11:00 बजे की घटना है। वहां पर एक युवती ने एक कार द्वारा को घसीटते हुए देखा तो स्कूटी से पीछा करके उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों ने किसी तरह से कार चालक को रोककर बाइक को निकलवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि कार में बाइक किसी तरह से फंस गई थी और कार चालक को इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular