Monday, April 20, 2026
Homeमनोरंजनएक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फूलों से सजे...

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फूलों से सजे बेड की तस्वीरें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। स्वरा की शादी की चर्चा जारी है, स्वरा ने अपने बेडरूम में फूलों से सजे बेड की तस्वीरें शेयर की हैं।

स्वरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कर हनीमून के लिए सजाए गए बेडरूम की झलक दिखाई है। स्वरा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में बेड को खूबसूरती से फूलों से सजाया गया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “मेरी मां इस बात का पूरा ख्याल रख रही हैं कि मेरा हनीमून फिल्मी हो।’ इसके अलावा उन्होंने इस स्टोरी में एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कमरे की एक झलक भी नजर आ रही है। स्वरा फूलों से सजे बेड को दिखाते हुए इसका श्रेय अपनी मां को देती नजर आ रही हैं।

स्वरा और फहाद ने 16 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मुंबई में शादी की थी। स्वरा और फहाद की मुलाकात दिल्ली के शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान हुई थी। उसके बाद कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular