Saturday, September 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउम्मीद की किरण: अब क्रीमिया से भी लौटने लगी रूस की सेना

उम्मीद की किरण: अब क्रीमिया से भी लौटने लगी रूस की सेना

मास्को (हि.स.)। यूक्रेन पर रूस के हमले की संभावनाओं के बीच उम्मीद की किरण नजर आई है। रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है।इसके बाद रूस की सेना अब क्रीमिया से भी लौटने लगी है। इसे यूक्रेन के लिए राहत का संकेत माना जा रहा है।

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर बार-बार कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक वीडियो में कहा गया है कि क्रीमिया से सेना वापस आ रही है। इस वीडियो में टैंकों और सैन्य वाहनों को क्रीमिया से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सैनिक भी अपने स्थाई ठिकानों पर लौट आएंगे। दरअसल यूक्रेन को घेरने के लिए रूस की व्यूह रचना में क्रीमिया भी शामिल था। रूस ने बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेनाएं तैनात कर यूक्रेन पर हमले की तैयारी की थी। अग्रिम मोर्चों पर सैन्य टुकड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर व बमवर्षक विमान तैनात किये गए थे।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को साफ कहा था कि रूस ने यूक्रेन पर हमले का विचार बदल दिया है। इसी कारण रूसी सैनिक अपने स्थायी ठिकानों की ओर लौट रहे हैं। पुतिन के इस दावे के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने रूस से सेना की वापसी का सबूत मांगा था। इसके बाद रूस ने आधिकारिक रूप से यह वीडियो जारी किया है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular