Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: वरासत अभियान में अब तक 3.36 लाख आवेदन पत्र निस्तारित

उप्र: वरासत अभियान में अब तक 3.36 लाख आवेदन पत्र निस्तारित

-राज्य में कुल 4.12 लाख आवेदन पत्र ऑनलाइन किये गये दर्ज 

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में वरासत अभियान के अन्तर्गत अब तक 4,12,346 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किये गये हैं। इनमें से 3,36,174 आवेदन पत्र वरासत अभियान के दौरान निस्तारित किया गये हैं और जो शेष आवेदन पत्र हैं, उनकों शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विगत वर्ष 15 दिसम्बर से शुरू हुआ वरासत अभियान 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है। वरासत अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है। अभियान के अन्तर्गत किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर 0522-2620477 जारी किया गया है।
प्रदेश सरकार ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों से कहा है कि जनपद में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करे तथा यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित न रहे। वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular