Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र लोक निर्माण विभाग में हटाये गए दो एमडी

 उप्र लोक निर्माण विभाग में हटाये गए दो एमडी

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में दो निगमों सेतु निगम और यूपी राजकीय निर्माण निगम के एमडी को हटाया गया। साथ ही दोनों ही जगहों पर नए चेहरों को तैनाती भी दी गयी।

सेतु निगम और यूपी राजकीय निर्माण निगम में क्रमशः निर्माण निगम एमडी संजय तिवारी की जगह योगेश कुमार व सेतु निगम के एमडी संजीव भारद्वाज के स्थान पर राकेश सिंह को नया एमडी बनाया गया है।

बीते दिनों लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में चल रहे सेतु निगम के कार्यों में ढिलाई की जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने एमडी स्तर तक कड़ाई से बातचीत की थी। बावजूद इसके कार्य की रफ्तार में कोई गति नहीं पकड़ सकी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular