लखनऊ (हि.स.)। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही आर्द्रता की कमी के कारण शुष्कता बढ़ती जा रही है। इससे मौसम काफी गर्म होता जा रहा है। स्थिति यह है कि अभी अधिकतम तापमान एक दिन में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री सेल्सियस बांदा का दर्ज किया गया। वहां के अधिकतम तापमान में एक दिन में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बांदा का अधितम तापमान 46.8 डिग्री, झांसी का 44.6 डिग्री, औराई 45.5 डिग्री, कानपुर का 45.9 डिग्री, फुर्सतगंज का 44 डिग्री, आगरा का 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर का 39.3 डिग्री, मेरठ का 42 डिग्री, लखनऊ का 42.7 डिग्री, गोरखपुर का 37.7 डिग्री, वाराणसी का 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम फतेहगढ़ का 22.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी का 29. डिग्री, गोरखपुर का 27.2 डिग्री, झांसी का 30.2 डिग्री, आगरा का 30 डिग्री, मेरठ का 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम में शुष्कता भी बढ़ती जा रही है। मेरठ की आर्द्रता मंगलवार को 40 प्रतिशत रही, जबकि झांसी की 29 प्रतिशत, लखनऊ की आर्द्रता 64 प्रतिशत व गोरखपुर की आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।
उपेन्द्र
