Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में लापरवाही बढ़ने से बुजुर्गों पर कोरोना ने शिकंजा कसा

उप्र में लापरवाही बढ़ने से बुजुर्गों पर कोरोना ने शिकंजा कसा

-60 साल से ऊपर के लोगों में बढ़ा कोरोना का संक्रमण
-लगभग 10 प्रतिशत तक पहुंचा यह आंकड़ा  
लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के बुजुर्गों को कोरोना से और सावधानी बरतने की जरूरत है। इस वायरस के लपेटे में लगातार आ रहे बुजुर्गों की संख्या तो यही संदेश दे रही है। 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना जब प्रदेश में आया था उस वक्त बुजुर्ग बहुत सावधान थे, लिहाजा उनकी संख्या काफी कम थी। 26 मई को सिर्फ 6.29 प्रतिशत बुजुर्ग ही कोरोना से संक्रमित थे। 29 जून को बढ़कर यह प्रतिशत 7.15 प्रतिशत हो गया। 
धीरे-धीरे लापरवाही बढ़ी तो कोरोना ने बुजुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू किया। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक 16 सितम्बर को कोरोना संक्रमित बुजुर्गों का प्रतिशत 8.9 था जो मंगलवार को बढ़कर 9.97 प्रतिशत हो गया है। यह गंभीर चिंता का विषय है। 
उन्होंने कहा कि इस वक्त जब दिल्ली समेत कई प्रदेशों में कोरोना की लहर दोबारा आई है। बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को इस वायरस से बचने की जरूरत है। खास एहितयात बरतने की जरूरत है। 
अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कहा कि जब तक आवश्यक न हो, घर से बाहर न निकलें। डॉक्टर की जरूरत पड़े तो ई-संजीवनी पोर्टल का इस्तेमाल करें। इस पोर्टल के माध्यम से डॉक्टर आपको आनलाइन सलाह-मश्विरा दे रहे हैं। जब तक शारीरिक परीक्षण की जरूरत न पड़े, डॉक्टर के पास कतई न जाएं। 
 सावधानियां•घर से बिल्कुल न निकलें, निकलें तो मास्क जरूर पहनें •हाथ न मिलाएं, अभिवादन करें •जब भी घर लौटें, हाथ जरूर धोएं 30 से 40 सेकेंड तक •सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें

RELATED ARTICLES

Most Popular