Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में आप ने 70 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

उप्र में आप ने 70 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को 70 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में आप के 170 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आप के उम्मीदवारों की पहली सूची में 100 नाम थे और आज घोषित दूसरी सूची में 70 नाम हैं। दोनों सूची में 41 प्रतिशत ओबीसी और 13 प्रतिशत एससी एसटी के नामों को घोषित किया गया है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दूसरी 70 नामों की सूची में दो महिलाएं पहली वाराणसी से रोहनियां से पल्लवी वर्मा और दूसरी बरेली के नवाबगंज से सुनीता गंगवार को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी फिर से दोहरा रही है कि उत्तर प्रदेश में स्वरोजगार, महिला सुरक्षा, मुक्त बिजली, सीसीटीवी लैस चौराहे तिराहे और सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर सरकार बनते ही निर्णय किया जायेगा।

अंतिम वाक्यों में आप के प्रदेश अध्यक्ष ने आप का स्टैंड बताते हुए कहा कि आप ने किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया है। साथ ही जो लोग आप से जुड़े हैं, वे अपनी दुकानें भी बंद रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular