उप्र: बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 3,665 नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर हुई 86.89 प्रतिशत

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,665 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 4,860 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। 
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि इस समय कोरोना के 47,823 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 3,56,826 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में और बढ़कर अब 86.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं राज्य में अब तक 5,977 मरीजों की संक्रमण के बाद मौत हुई है। बीते चौबीस घंटे में 60 लोगों की मौत हुई है।
एक दिन में 1.05 लाख कोरोना नमूनों की हुई जांचउन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 1,53,533 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,05,79,701 नमूनों की जांच की गई है। हर जिले में ट्रूनेट टेस्टिंग की सुविधा शुरू की गई है। लगभग 40 सरकारी प्रयोगशालाएं ऐसी हैं जहां आरटीपीसीआर टेस्टिंग की क्षमता रखती हैं 
3,398 पूल के जरिए 19,250 नमूनों की हुई जांचउन्होंने बताया कि शुक्रवार को 3,398 पूल के जरिए 19,250 नमूनों की जांच की गई। इनमें 2,946 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें 338 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 452 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
22,329 मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाजउन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों में से 22,329 लोग होम आइसोलेशन यानि घर पर रहकर इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। वहीं 3,604 लोग निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा अन्य होटल में एल-1 प्लस की सेमिपेड फैसिलिटी और राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक कुल 2,22,297 लोगों ने होम आइसोलेशन की सुविधा का लाभ लिया है, जिनमें से 1,99,968 लोगों के इलाज का समय पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।
12.85 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमेंस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 1,29,513 इलाकों में 3,98,444 टीमों ने 2,59,54,716 करोड़ घरों का सर्वेक्षण किया है। इसके तहत 12,85,86,357 करोड़ से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।
कोविड हेल्प डेस्क से 8.17 लाख लक्षणात्मक लोगों की हुई पहचानप्रदेश में कुल 64,657 ‘कोविड हेल्प डेस्क’ की स्थापना की जा चुकी है। इनके जरिए 8,17,765 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की गई। इनमें ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध हैं। इन सभी इकाइयों में सेनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता की गई है।

error: Content is protected !!