Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 2,326 नए मामले, 2,097 मरीज...

उप्र: पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 2,326 नए मामले, 2,097 मरीज हुए स्वस्थ

-राज्य में 23,471 सक्रिय मामले, रिकवरी दर हुई 94.9 प्रतिशत

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 2,326 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 2,097 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 23,471 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी दर 94.9 प्रतिशत है। वहीं नवम्बर माह में पॉजिटिविटी रेट 1.6 फीसदी चल रही है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि कल एक दिन में कुल 1,73,492 सैम्पल की जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 1,78,10,564 सैम्पल की जांच की गयी है। इतनी बड़ी संख्या में किसी अन्य राज्य ने टेस्ट नहीं किए हैं। वहीं कुल 4,93,228 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं। मार्च में संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक 7,524 लोगों की मौत हुई है। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में होम आइसोलेशन में 10,934 लोग हैं। वहीं निजी चिकित्सालयों में 2,228 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,60,692 क्षेत्रों में 4,59,674 टीम दिवस के माध्यम से 2,91,05,996 घरों के 14,25,03,717 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।
उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से चौबीस घंटे में 1,864 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 2,21,667 से अधिक लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular