Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र

उप्र : जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र

लखनऊ (हि.स.)। उप्र की विभिन्न जेलों में बंद 136 बंदियों को रिहा करने के बाद कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का एक और निर्देश आया हैं। उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश की जेलों में महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र बजेगा। कई जेलों में यह शुरू भी हो गया है।

उन्होंने बताया कि जेलों में बंद बंदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे। इसके साथ ही जेल और होमगार्ड विभाग में प्लास्टिक बोतल और सामान पर रोक लगाते हुए मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा है।

कारागार राज्यमंत्री ने कारागार विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नम्बर जारी करने के आदेश भी दिए हैं। बंदियों से मुलाकात की ऑफलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर ऑनलाइन व्यवस्था बनाने को भी कहा है।

उन्होंने विभाग के सौ दिन की कार्ययोजना में अधिकारियों के सुझावों को शामिल करने को कहा है। विभागीय रिक्तियों को भरने के लिए प्रस्ताव पेश करने के भी आदेश अधिकारियों को दिए हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular