Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र के हर जिले में 21 अक्टूबर को दी जाएगी मुलायम सिंह...

उप्र के हर जिले में 21 अक्टूबर को दी जाएगी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आगामी 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इसके लिए पार्टी की सभी जिला एवं महानगर इकाई के अध्यक्षों, प्रमुख पदाधिकारियों, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी किया है।

नरेश उत्तम ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के निधन से सभी दुखी हैं। उन्होंने शोकाकुल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से 21 अक्टूबर को प्रत्येक जिले में नेताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के लिए कहा है।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि मुलायम सिंह के निधन से हम सभी दुखी हैं। उनकी यादें हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। पार्टी के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता हर जिले में 21 अक्टूबर को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम करेगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular