Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र एटीएस की छह जिलों में छापेमारी, अवैध रूप से रह रहे...

 उप्र एटीएस की छह जिलों में छापेमारी, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने छह जिलों में छापेमारी करके 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी अवैध रूप से रह रहे थे।

एटीएस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्या के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत अवैध रूप से आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, दो पुरुष बाल अपचारी, एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से तीन पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से सात पुरुष, 10 महिला, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अल्हेपुर और कोटा गांव में झोपड़ी डालकर रह रहे 40 रोहिंग्या को एटीएस की टीम ने पकड़ा है। गोपनीय तरीके से आठ घंटे तक ये कार्रवाई आधी रात के बाद शुरू की गई थी। जिन जिलों से इनकी गिरफ्तारी हुई है, वहीं पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

सुरक्षा जांच एजेंसी से इनपुट मिल रहे थे कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रोहिंग्या आवासित हो रहे हैं। इसके तहत एटीएस की फील्ड यूनिटों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह अभियान चलाया गया।

दीपक/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular