Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव से कानपुर को जोड़ने वाला पुराना गंगापुल बन्द किया गया

उन्नाव से कानपुर को जोड़ने वाला पुराना गंगापुल बन्द किया गया

उन्नाव मुख्य विकास अधिकारी /प्रभारी जिला अधिकारी उन्नाव श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि पुराने गंगा पुल शुक्ला गंज के पिलर संख्या 10 में दरार आ जाने के कारण गठित समिति की रिपोर्ट एवं जिलाधिकारी कानपुर एवं जिला प्रशासन उन्नाव के द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक यह तय हुआ है कि पुराने गंगा पुल पर किसी भी तरह का आवागमन बंद कर दिया जाए ।
उन्होंने आगे बताया कि सभी लोगों के लिए आवागमन की सुविधा नए गंगापुल से रहेगी ।
सभी कानपुर आने जाने वाले लोगों से नए पुल का प्रयोग किए जाने का आग्रह किया गया है।
आमजन लोग नए गंगा पुल का आवागमन के लिए प्रयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular