कानपुर (हि.स.)। उन्नाव प्रकरण में तीसरी किशोरी का इलाज रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। यहां के जनसम्पर्क अधिकारी ने बुलेटन जारी कर बताया कि किशोरी की हालत में सुधार हो रहा है। जांच कर रही डॉक्टरों की टीम जल्द ही वेंटिलेटर से हटाने का फैसला ले सकती है।
जनसम्पर्क अधिकारी परमजीत अरोड़ा ने बताया कि उन्नाव प्रकरण में भर्ती एक किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बेहत डॉक्टरों से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। आज सुबह मरीज के शरीर में हरकत देखने को मिली है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। ब्लड सैंपल व अन्य जांच को लेकर केजीएमसी भेजा गया है। 24 घंटे के भीतर और स्वास्थ्य में सुधार देखा जा सकता है और हो सकता है कि उसे जल्द ही वेंटिलेटर से भी हटा लिया जाये।
केजीएमयू के डॉक्टर करेंगे इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश के बाद लखनऊ केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम रीजेंसी अस्पताल पहुंच रही है। इन चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का इलाज होगा। किशोरी की इलाज पर मुख्यमंत्री योगी लगातार नजर बनाये हुए हैं।
