Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को मिला पुरस्कार, 27 से शुरू होगी...

उत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को मिला पुरस्कार, 27 से शुरू होगी ओपीडी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित मंडलीय अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए जोनल स्तर का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सालय का पुरस्कार मिला है। इस अस्पताल में कई महीनों के बाद 27 अक्टूबर से मरीजों के लिए ओपीडी शुरू हो जाएगी।
सीएमएस डॉ. विश्व मोहिनी सिन्हा ने सोमवार को बताया कि लखनऊ के मंडलीय अस्पताल में रेल कर्मचारी अपना इलाज कराने आते हैं। मंडलीय अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सालय बनाया गया है। 275 बेड वाले कोविड-19 चिकित्सालय में कई महीनों से ओपीडी बंद है। इस मंडलीय अस्पताल में डीजल शेड आलमबाग, डीआरएम कार्यालय, सवारी डिब्बा कारखाना और लोको वर्कशॉप के रेल कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर रोगियों के लिए आरडीएसओ और बादशाह नगर अस्पताल में उपचार की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के तहत यहां पर 27 अक्टूबर से ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। अगले चरण में यहां पर मरीजों की भर्ती भी शुरू हो जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ स्थित मंडलीय अस्पताल में अब तक करीब 893 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया गया है। कोविड-19 के मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए मंडलीय अस्पताल को जोनल स्तर का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सालय का पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार के तहत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को 50,000 रूपए की धनराशि दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular