Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कमजोर हुआ शीतलहर, ठंड रहेगी बरकरार

उत्तर प्रदेश में कमजोर हुआ शीतलहर, ठंड रहेगी बरकरार

– आसमान में बादल छाये रहने के साथ बढ़ेगा कोहरा

लखनऊ (हि.स.)। हवाओं की रफ्तार धीमी होने से पहाड़ों से चलने वाली बफीर्ली हवाएं भी उत्तर प्रदेश में कमजोर हुई है। इसके चलते कुछ जनपदों को छोड़ ज्यादातर जनपदों में शीतलहर का प्रकोप कम हो जाएगा, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फ़ीली हवाएं चलती रहेंगी तथा कहीं-कही हल्के से मध्यम बादल छाये रहने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा भी तराई और मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम बढ़ने के आसार है। 

पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं से बीते दिनों जहां उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपद शीतलहर की चपेट में आ गये थे वहीं अब हवाओं की रफ्तार धीमी होने से शीतलहर कमजोर हो रहा है। हालांकि बर्फीली हवाओं के चलते ठंड में कोई कमी होने वाली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीले पहाड़ों से बहने वाली सर्द हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी तथा मध्य भागों में उत्तर प्रदेश के सभी भागों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। इसके साथ ही कुछ स्थानां पर हल्के बादल छाये रहेंगे और औसतन दिन का अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस, सापेक्षिक आद्रता 90-94 के मध्य एवं हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी तथा रात्रि का न्यूनतम तापमान 6-8 के मध्य रहेगा। सापेक्षिक आद्रता 60-64 के मध्य एवं हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम चलने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फ़ीली हवाएं चलती रहेंगी तथा कहीं-कही हल्के से मध्यम बादल छाये रहने के संभावना है। 

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पाण्डेय ने बताया कि मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब की जाती  है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। यह स्थिति उत्तर प्रदेश में अब कुछ जनपदों को छोड़कर नहीं है। हालांकि लोगों को कड़ाके की ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र को छोड़कर ज्यादातर जनपदों में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। बताया कि वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर समेत पूर्वी व इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, कानपूर देहात, हरदोई, आगरा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत पश्चिमी ज़िले में भी अब रात्रि व प्रातः काल के समय हल्का कोहरा एवं धुंध दिखाई देने के आसार है। प्रमख शहरों का इस तरह रहेगा अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आगरा 22,5 अलीगढ़ 21,5 बहराइच 23,8 बांदा 25,5 बरेली 19,4 फैजाबाद 24,7 नोएडा 20,4 गाजियाबाद 20,4 गोरखपुर 24,7 लखनऊ 24,6 प्रयागराज 25,7 वाराणसी 24,8 कानपुर 23,5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular