Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की 75 सीटों के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ेंगे:...

उत्तर प्रदेश की 75 सीटों के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ेंगे: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ

2024 के संकल्पों को पूरा करेगी प्रदेश कार्यसमिति: योगी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में दीप जलाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें 2024 के लिए अभी से तैयारी करनी है। उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से हम आगे बढ़ेंगे। यह कार्य समिति 2024 के संकल्पों को पूरा करेगी। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर हमें घर-घर जाना होगा। पूरी सरकार कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ी होगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के लिए योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने तमाम मिथकों को तोड़कर प्रदेश में दुबारा सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में यह अवसर 37 वर्ष के बाद आया है, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत के लिए भाजपा सरकार आगे बढ़ चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच मोदी के नेतृत्व में और योगी के कार्यों के आधार पर हम दुबारा सत्ता में आए।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular