Wednesday, September 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटों से होगा भाजपा का सफाया :...

उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटों से होगा भाजपा का सफाया : अखिलेश यादव

प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को किया संबोधित

प्रतापगढ़ (हि.स.)। लेकसभा सीट से इंडी गठबन्धन के उम्मीदवार शिवपाल सिंह पटेल के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का मौसम बदलता जा रहा है, यह जनसैलाब बता रहा है कि चार सौ पार वाले चार सौ हारने जा रहे हैं। कहा कि हर चरण में जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ के भाजपा उमीदवार के आंखों से आंसू निकल रहा है, यह हतासा बता रही है कि इंडी गठबन्धन से उमीदवार शिवपाल सिंह पटेल भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र में दस साल से सरकार है, इनकी हर बात झूठी थी। हर वादा झूठा था। कांग्रेस और सपा के एक साथ आते ही आज दोनों एक-एक ग्यारह हो गए हैं। कांग्रेस और सामाजवादी पार्टी एक साथ आने से डबल इंजन आपस में टकरा रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों से भाजपा का सफाया होगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षा पूरी नहीं हुई, सभी के पेपर लीक हुए। सरकार ने जान बूझ कर पेपर लीक कराया गया। जो परीक्षा रद्द हुई है उससे 60 लाख बच्चे नौकरी से दूर किए गए। आज के युवाओं का एक तिहाई जीवन नौजवानों का बर्बाद कर दिया गया। भाजपा ने सेना की नौकरी भी आधी अधूरी कर दिया है, जो इंडी गठबन्धन स्वीकार नहीं करता, हम अग्निविर योजना को खत्म करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पुलिस की नौकरी भी तीन साल ही रह जायेगी। भाजपा ने सभी हवाई अड्डा बेंच दिया। रेलवे स्टेशन बेंच दिया। ट्रेन बेंच दिया। भाजपा ने मंहगाई को बढ़ा दिया।

कहा कि इलेक्ट्राल ब्रांड से चंदा ले लिए, आज पोल खुल गई है। चुनाव से पहले राशन की चर्चा करते थे, आज जो राशन दे रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है। इंडी गठबन्धन की सरकार बनने के बाद आने वाले समय में राशन की मात्रा बढ़ाई जाएगी, गुणवत्ता को ठीक किया जायेगा। हम पौष्टिक आटा देंगे। जिससे स्वास्थ सही रह सके।

अखिलेश यादव ने कहा कि एसपी सिंह पटेल को वोट देकर विजयी बनाएं। बगैर किसी का नाम लिए कहा कि आज जो नाराज थे,हमारे साथ हैं। इस बार प्रतापगढ़ से भाजपा लाखों से चुनाव हार रही है। वहां की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो रहा है। बहुजन समाज के लोग भी बदल गए हैं। यह संविधान बचाने का चुनाव है। यह संविधान हम सबके लिए संजीवनी है।

जनसभा को कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, आरके बर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा, विधायक रामसिंह पटेल सहित सपा कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने संबोधित किया।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular