Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की जेलों में 606 बंदी कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश की जेलों में 606 बंदी कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। प्रदेश की स्थाई और अस्थाई जेलों को मिलाकर कुल 606 बंदी कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से 509 को एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि 97 को जेलों में ही अन्य बंदियों से अलग करके रखा गया है। जेल मुख्यालय के अनुसार प्रदेश की स्थाई और अस्थाई जेलों को मिलाकर कुल 101592 बंदी हैं। इनमें 4016 बंदी प्रदेश के 52 जिलों में बनाई गई 69 अस्थाई जेलों में हैं। स्थाई जेलों में इस समय कुल 490 बंदी कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें से 427 को एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और 63 जेलों में ही पृथक बैरकों में रखे गए हैं। इसी तरह अस्थाई जेलों में कुल 116 बंदी कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें से 80 को एल-1 हॉस्टिल में भर्ती कराया गया है और 34 को अन्य बंदियों से अलग करके रखा गया है। जेलों में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बंदियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पेय पदार्थ भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जेलों की साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular