Tuesday, April 21, 2026
Homeअन्य उत्तरप्रदेश से लापता आठ वर्षीय बच्चा फरीदाबाद में मिला

 उत्तरप्रदेश से लापता आठ वर्षीय बच्चा फरीदाबाद में मिला

फरीदाबाद (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के दादरी से गुमशुदा हुए आठ वर्षीय लड़के को ऑपरेशन स्माइल के तहत इंस्पेक्टर नवीन कुमार व मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन की टीम ने फरीदाबाद से तलाश कर परिजनों से मिलवाने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 24 मार्च 2023 से दादरी, उत्तर प्रदेश से लापता हुए 8 वर्षीय मानसिक रूप से कमज़ोर बच्चे आरिफ पुत्र हसरत निवासी कचेरा रोड, दादरी, उप्र को उसके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन को इस लड़के के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

इस बच्चे को रेलवे पुलिस द्वारा सीडब्ल्यूसी के माध्यम से वह पहुंचाया गया था, जिस संबंध में पुलिस ने शिकायत दर्ज की। बच्चे की काउंसलिंग की गई, जिसदौरान उसने बताया कि वह दादरी का रहने वाला है। चूंकि आरिफ सही से अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था, तो बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसे दादरी पुलिस को भी दिखाया गया व स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया।

ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन की टीम ने भरसक प्रयास के बाद बच्चे के माता-पिता को तलाशा व उनको व्हटसअप के माध्यम से बच्चे की शिनाखत करायी। बच्चे के माता-पिता ने अपने बेटे को मिसिंग पर्सन हेल्पलाइन के ऑफिस से सीडब्ल्यूसी फरीदाबाद के माध्यम से सकुशल प्राप्त कर लिया है। अपने बच्चे को पाकर परिवार ने पूरी टीम व फरीदाबाद पुलिस का आभार जताया।

मनोज/सुमन

RELATED ARTICLES

Most Popular