Sunday, April 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाउतरौला सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

उतरौला सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

विधायक ने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन उतरौला सीएचसी में शनिवार को हुआ।। विधायक ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। नवजात बच्चों से लेकर प्रसूता व गर्भवती महिलाओं तक के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सभी सीएचसी पर उपलब्ध है। निर्धन परिवारों को स्वास्थ्य के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जा रही है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से क्षेत्र के गरीबों को पिछले पांच वर्षों में ढाई करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों को घर से लाने व उन्हें सुरक्षित रूप से घर तक पहुंचाने के लिए चौबीस घंटे एंबुलेंस की सुविधा दे रहा है। किशोरियों के नियमित स्वास्थ्य की जांच व पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए बाल विकास विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार ने मातृत्व वंदन योजना के तहत हर महीने की नौ तारीख को शिविर लगाकर महिलाओं की जांच की जाती है।
स्वास्थ्य मेले में जनरल फिजीशियन डॉ. योगेंद्र कुमार, स्त्री रोग की सीमा यादव, आयुष की डॉ. शालिनी, डॉ. एससी भारती, होम्योपैथी की डॉ. ज्योति सिंह, यूनानी पद्धति डॉ. दिनेश कुमार, योग प्रशिक्षक डॉ. हंसराज वर्मा मौजूद रहे। मेले में कोविड टीकाकरण के साथ-साथ दिव्यांग जन कल्याण, कुष्ठ रोग, संचारी रोग, परिवार नियोजन, युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास विभाग, आयुष्मान भारत योजना के स्मार्ट कार्ड बनाने के काउंटर बनाए गए थे। विधायक ने आयुष्मान भारत के 15, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के पांच लोगों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। कुष्ठ रोग के दो लाभार्थियों को किट भी दिया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, हर्षित जायसवाल, महेंद्र सिंह, विष्णु गुप्त,फरेंद्र गुप्ता, सीबी माथुर, अंकुर गुप्ता,नवीन जायसवाल, अभिषेक गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, रवि गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular