Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीय उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ छठ पर्व

 उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ छठ पर्व

सुलतानपुर (हि.स.)। उगते ही सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाला महापर्व छठ पर्व आज सम्पन्न हो गया। जिले के नगर के सीताकुंड घाट सहित गांव में नदी व तालाब के किनारें व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया।

यहां पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सुबह भोर होते ही अपने परिवार के साथ पहुंच गईं। गोमती नदी में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की और फिर उनको अर्घ्य दिया गया। इससे पहले घाट पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। कादीपुर में भी छठ पूजा पर्व का आयोजन हुआ है। नगर के वार्डों में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को घाटों पर पहुंचाने के लिए फ्री ई-रिक्शा व वाहनों आने-जाने के लिए लगाया है। व्रत के दौरान महिलाओं में उत्साह देखने लायक था। नगर पालिका अध्यक्ष वबिता जायसवाल ने कहा कि इस पर्व पर व्रत रखने की शक्ति छठी मैया देती हैं और कब व्रत पूरा हो जाता है पता ही नहीं चलता।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular