Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक के कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

इटियाथोक के कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत भीखमपुरवा गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास ब्लाक अद्द्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के सौजन्य से दो दिवशीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन मंगलवार से किया गया। इसमें भारत के कोने- कोने से तमाम दिग्गज पहलवानो ने प्रथम दिन हिस्सा लिया। इस दौरान पहलवानो का जबरदस्त मुकाबला हुवा और लोगो ने खूब आनंद उठाया। आयोजक श्री मिश्र ने बताया कि ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दंगल पहलवानों का गौरव होता है जिसमे वह अपने बल और शक्ति का प्रदर्शन कर लोगो को आकर्षित करते है। इससे कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। श्री मिश्र ने कहा लगातार कुश्ती के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है।

कुश्ती दंगल का औपचारिक शुभारम्भ गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा ने प्रधान पारासराय व पूर्व प्रधान मध्यनगर के साथ पूजन अर्चन कर व फीता काटकर किया। प्रथम मुकाबला शैतान सिंह राजस्थान का मोनू पहलवान बनारस से हुवा, जो बराबर पर रहे। दूसरा मुकाबला बग्गड़ पहलवान बिहार और अमित यादव गाजीपुर के मध्य हुवा जिसमे अमित यादव विजेता रहे। तीसरा मुकाबला प्रवीण बहराइच व जितेंद्र अयोध्या के बीच हुवा जो बराबर पर रहे। चौथा मुकाबला शैतान सिंह राजस्थान एवं बाबा बालकदास अयोध्या के बीच हुवा जिसमे बाबा ने शैतान को लगातार कई पटकनी देकर परास्त किया। पांचवे मुकाबले में नेपाल के हरिहर थापा और हरियाणा के हलचल पहलवान के बीच हुवा जिसमे थापा विजई हुए। छठवा मुकाबला मोनू बनारस व धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली के बीच हुवा जो बराबर पर रहे। सातवां मुकाबला प्रवीण बहराइच व वकील गाजीपुर के बीच हुवा जो बराबरी पर रहा। आठवा मुकाबला बग्गड़ पहलवान बिहार और हलचल पहलवान पंजाब के मध्य हुवा जो बराबरी पर खत्म हुवा। अंतिम मुकाबला हैप्पी हरियाणा और धर्मेंद्र दिल्ली के बीच हुवा जो बराबरी पर रहा।

इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, राकेश यादव, शुशील नायक, अशोक वर्मा, संतबख्स सिंह, श्रवण वर्मा, दिलीप गुप्ता, रोहणीनंदन मिश्रा, मगधू प्रसाद आदि समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। टेक्निकल कोच के तौर पर उन्नाव के पहलवान चंद्रराम तिवारी व रेफरी के रूप में बाबा बालकराम मौजूद रहे। कुश्ती दंगल के आयोजन में अनेको पहलवानों ने हिस्सा लिया। आयोजित कुश्ती का दांव-पेंच देखकर लोगों ने जमकर आनंद उठाया। उपस्थित पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल प्रतियोगिता में भीषण ठंड के बावजूद भी दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। विजेता पहलवानों को दर्शकों की ओर से नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। आयोजक ने बताया अंतिम दिन का मुकाबला बुधवार दोपहर एक बजे से होगा जिसमे पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों का भी मुकाबला होगा।

इटियाथोक के कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
RELATED ARTICLES

Most Popular