Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा:युवती को गोली मारने वाले हमलवार गिरफ्तार

इटावा:युवती को गोली मारने वाले हमलवार गिरफ्तार

इटावा(एजेंसी)। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े 20 वर्षीय युवती को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसके दो मित्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह खुलासा 36 घंटे के अंदर करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक मोटरसाइकिल एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। 
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बीते रविवार को थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत सर्विस रोड पर बाइक सवार युवकों ने 20 वर्षीय युवती को गोली मारकर घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवती रोशनी को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया था और घायल युवती के पिता सोबरन सिंह की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। 
  घायल युवती से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि युवती के दो मित्रों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो हमलावरों कौशल राजपूत और गौरव राजपूत को पुठिया पुल से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने गिरफ्तार हमलावरों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। 
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हमलवारों की गिरफ्तारी 36 घण्टे के अंदर की है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हमलावरों ने बताया है कि घायल युवती रोशनी उसकी दोस्त है कुछ दिन पूर्व उन दोनों की लड़ाई हो गई थी, जिससे नाराज होकर हम लोगों ने युवती रोशनी को गोली मार दी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular