Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

 इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोक भवन स्थित उनके कार्यालय पर इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी ने ऋषि सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना की। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।

ऋषि सिंह अयोध्या जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने इंडियन आइडल-13 (गायन प्रतियोगिता) में खिताब जीता है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular