Sunday, July 26, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर अंडर-19 विश्व कप से बाहर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर अंडर-19 विश्व कप से बाहर

जॉर्ज टाउन (हि.स.)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर पीठ में खिंचाव की चोट के कारण चल रहे अंडर -19 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। बेकर की जगह यॉर्कशायर के गेंदबाज बेन क्लिफ को टीम में शामिल किया गया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेकर को अभ्यास मैच के दौरान बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तत्काल एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया। एमआरआई स्कैन से उनकी रीढ़ की हड्डी में तनाव का पता चला। तेज गेंदबाज अब रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश वापस लौटेंगे।

इस बीच इंग्लैंड ने रविवार को गत चैम्पियन बांग्लादेश के खिलाफ प्रचंड जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 35.2 ओवर में केवल 97 रनों पर समेट दिया और फिर 25.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल कर ली।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular