Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनआलिया को मिला `गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

आलिया को मिला `गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम माने जाने वाले ”दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड” का आयोजन कल रात यानी 20 फरवरी को किया गया। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि आलिया के पति अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म ”ब्रह्मास्त्र” में शिव की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समारोह कल मुंबई में धूमधाम से आयोजित किया गया। जहां आलिया समारोह में मौजूद थीं, वहीं रणबीर काम के सिलसिले में बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो सके।

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समारोह की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और आलिया के वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा। अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी।रेखा ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular