Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरोप : भाजपा का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में प्रशासन बराबर...

आरोप : भाजपा का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में प्रशासन बराबर का हिस्सेदार : सपा

बस्ती (हि.स.)। सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बस्ती जिले में होने वाले जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। 
 इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने पर्चा दाखिला के बाद से उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में प्रशासन बराबर का हिस्सेदार है।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव की अगुवाई में डीएम व एसपी से मुलाकात करने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चा खरीदने के बाद से ही जिला प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। 
 आरोप लगाते हुए कहा कि पर्चा दाखिला के बाद सपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव व उनके भाई पर कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह राजनैतिक विद्वेषित से उठाया गया कदम है। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने सपा जिला पंचायत सदस्य को अगवा करने का आरोप भी लगाया और यह सबकुछ प्रशासनिक अमला करवा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने का कुचक्र है और इसमें प्रशासन बराबर का भागीदार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular