Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयकर टीम की जांच हुई खत्म, 50 करोड़ से अधिक की मिली...

आयकर टीम की जांच हुई खत्म, 50 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

जौनपुर (हि.स.)। कीर्ति कुंज ग्रुप आफ कंपनीज और गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां बनारस से आई आयकर विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन दिन तक हुई जांच पड़ताल के बाद बुधवार देर रात सहायक आयकर निदेशक जांच राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया बंद हुई। गुरुवार शाम आयकर अधिकारी ने बताया कि दोनों कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों से मिले कागजात, नकदी और अन्य स्टॉक में कुल 50 करोड़ की संपत्ति आय से अधिक पाई गई। इसका पूरा आकलन करने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा।

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक संपत्ति फर्म मालिकों ने जमीन, कंस्ट्रक्टशन और मैरिज लॉन में किया है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक मैरिज लॉन में असीमित रुपये निवेश किया गया है। इसके अतिरिक्त घर में ज्यादा मात्रा में आभूषण प्राप्त हुए हैं। कैश भी बड़ी मात्रा में मिला है। सभी का अलग अलग गणना की जाएगी। इसके बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि किस किस प्रतिष्ठान से कितना आय से अधिक संपत्ति प्राप्त की गई है। सोमवार की सुबह सात बजे से जौनपुर शहर के दो प्रमुख सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों व घरों में चल रही आयकर विभाग की जांच बुधवार को भी जारी रही। आयकर टीम लेन-देन के दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही कुछ दस्तावेजों को कब्जे में भी ले लिया है। इसके साथ ही व्यवसायियों से पूछताछ भी कर रही है। जांच को लेकर अन्य व्यवसायियों में खलबली मची हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम सहायक निदेशक आयकर (जांच) वाराणसी व गोरखपुर राजेश सिंह के नेतृत्व में आई है, हालांकि टीम कोई भी ब्यौरा देने से इनकार कर रही है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular